Alert : क्या आपके भी फोन में है ये एप्स, तो तुरंत करें डिलीट, हैकर्स तक पंहुचा सकते हैं आपकी निजी जनकारी!

Spread the love

Alert : यदि आपके पास भी एंड्रॉयड फोन है तो आपको इस वक्त बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गूगल ने हाल ही में प्ले-स्टोर से 18 मोबाइल एप्स को डिलीट किया है। इन सभी मोबाइल एप्स में SpyLoan मैलवेयर मिला है जो कि यूजर्स की जासूसी कर रहा था। इन सभी एप्स को लाखों बार प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया गया है। ESET ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।

क्या कर सकता है SpyLoan?
SpyLoan एक तरह का मैलवेयर है जो इन 18 एप्स में मौजूद है। यह किसी भी यूजर्स की जासूसी कर सकता है। उसके फोन में मौजूद सभी तरह की जानकारी को हैकर्स तक पहुंचा सकता है। आपके मैसेज भी पढ़ सकता है। यह मैलवेयर यूजर्स को ब्लैकमेल भी कर सकता है। SpyLoan से भारत, अमेरिका, अफ्रीका जैसे देश के यूजर्स प्रभावित हैं। गूगल ने इनमें से 17 एप्स को डिलीट कर दिया है। आपको भी अपने फोन से इन एप्स को हटा देना चाहिए।

SpyLoan मैलवेयर वाले एप्स के नाम
1. AA Kredit
2. Amor Cash
3. GuayabaCash
4. EasyCredit
5. Cashwow
6. CrediBus
7. FlashLoan
8. PréstamosCrédito
9. Préstamos De Crédito-YumiCash
10. Go Crédito
11. Instantáneo Préstamo
12. Cartera grande
13. Rápido Crédito
14. Finupp Lending
15. 4S Cash
16. TrueNaira
17. EasyCash


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *