Alia Bhatt बनी Gucci की पहली इंडियन ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, गुच्ची क्रूज रनवे शो में होंगी शामिल
May 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। (Alia Bhatt) आलिया भट्ट के नाम एक और बढ़ी उपलब्धि जुड़ गई है। हाल में आलिया ने मेट गाला 2023 इवेंट में अपना डेब्यू किया था। वहीं अब इतालवी लग्जरी फैशन हाउस गुच्ची (GUCCI) साथ उन्होंने हांथ मिला लिया है। जिसके बाद वह पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बन गई है।
ख़ुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया कि ”मैं न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर गुच्ची के घर का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। गुच्ची की विरासत ने मुझे हमेशा प्रेरित और आकर्षित किया है और मैं उन कई मील के पत्थरों का इंतजार कर रही हूं जो हम एक साथ बनाते हैं।”
https://www.instagram.com/p/CsGITajsBpG/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
फैंस भी आलिया के लिए बहुत खुश है। पिछले साल रणबीर कपूर आलिया भट्ट की शादी हुई। जिसके उनके जीवन में एक बेबी राहा भी आई। दोनों इस वक्त प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मैनेज कर रहे है। लेकिन फैंस उन्हें अपना पूरा सपोर्ट दे रहें है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया दक्षिण कोरिया के सियोल में अपकमिंग गुच्ची क्रूज 2024 रनवे शो में ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएंगी। यह शो मंगलवार को ग्योंगबोकगंग पैलेस में आयोजित किया जाएगा और देश में फैशन हाउस के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।
बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट जल्द ही प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आएंगी। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
RELATED POSTS
View all