Live Khabar 24x7

अमन सिंह ने Highcourt में नई याचिका की दायर, जमानत की शर्तों में छूट की मांग

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

Highcourt

 

Highcourt : रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य सचिव रहे अमन सिंह ने हारकोर्ट में नई याचिका दायर की है। इस याचिका में जमानत की शर्तों में छूट देने की मांग की गई है।

मिली जनकारी अनुसार, कोर्ट में अधिवक्ता अभिषेक सिंह और विवेक शर्मा ने यह याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 28 सितंबर को होगी। सामाजिक कार्यकेता उचित शर्मा की शिकत पर ACB ने आय से अधिक संपत्ति यानी मनी लॉन्ड्रिंग मामलें में अमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ भी अपराध दर्ज है।

वर्तमान में हाई कोर्ट से अमन सिंह को जमानत मिली हुई है, जिसमें उन्हें आवश्यकता अनुसार एसीबी के सामने पेश होकर जांच में सहयोग करने, राज्य से बाहर नहीं जाने और पासपोर्ट जमा करने की शर्त रखी गई है। बता दें कि प्रारंभिक सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अमृतो दास ने पैरवी की।

RELATED POSTS

View all

view all