Live Khabar 24x7

सियासी हलचल के बीच हिमाचल से आई बड़ी खबर, सीएम सुख्खू ने की इस्तीफे की पेशकश

February 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

शिमला। Big Breaking : हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल और तेज हो गई है। ऐसी खबरे आ रही हैं कि, मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल को अपनी इस्तीफा नहीं सौंपा है।

कांग्रेस विधायकों में नाराज़गी को देखते हुए सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान को इस्तीफ़े की पेशकश की है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे ने मंत्रिपद से इस्तीफ़ा दिया और राज्य की सुक्खू सरकार पर कई हमले किए। अब ख़ुद मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े की ख़बरों के बीच कांग्रेस अला कमान में हलचल और भी ज़्यादा तेज़ हो गई है और जल्द ही नए नेता तलाश की ख़बरें भी आ रही हैं।

Read More : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में चूक, CM आवास में पिस्टल लेकर पहुंचा शख्स, 3 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

सूत्रों के मुताबिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की। इसके पहले प्रियंका गांधी ने भी खड़गे से फोन पर बात की थी। सूत्र बता रहे हैं कि सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं और उन्होंने अन्य नामों पर भी बात की, जो उनकी जगह सीएम हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सुक्खू ने तीन नाम भी सुझाए हैं। इन नामों में हर्षवर्द्धन, रोहित ठाकुर और जगत सिंह नेगी शामिल हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है।

सूत्रों के हवाले से यह भी खबर सामने आ रही है कि सीएम सुक्खू ने इस्तीफा के साथ कांग्रेस हाई कमान के आगे ये शर्तें भी रखी है कि विक्रमादित्य को डिप्टी CM और CM जैसा कोई भी पद ना दिया जाए, इसके अलावा 6 बागी विधायकों में से दो को कोई भी मंत्री ना दिया जाए।

RELATED POSTS

View all

view all