Live Khabar 24x7

Amit Shah CG Visit : रायपुर पहुंचे अमित शाह, भाजपा नेताओं की लेंगे बैठक

September 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

Amit Shah CG Visit, Livekhbar24x7

रायपुर। दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द करने के बाद आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंचे हैं। गृह मंत्री एयरपोर्ट से सीधे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए, जहां प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। साथ ही अमित शाह प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे।

बैठक करीब 5 घंटे तक चलने की संभावना है। इस दौरान प्रत्याशियों की नई लिस्ट पर भी मुहर लगा सकते हैं। बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है। शाह की इस बैठक में पार्टी के चुनिंदा नेता ही शामिल होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all