Amit Shah CG Visit : PM Modi से पहले गृहमंत्री अमित शाह आएंगे रायपुर, तैयारियों को लेकर करेंगे बैठक
July 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Amit Shah CG Visit : विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों में गतिविधियां तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्रियों का भी छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दौरा तय हो चुका है। अब गृहमंत्री शाह प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों को लेकर बैठक करने जा रहे है। वह 5 जुलाई को रायपुर आ रहे है।
Read More : Amit Shah ने पांडवानी गायिका उषा बारले से की मुलाकात, बालाघाट का दौरा हुआ रद्द, इस वजह से वापस रायपुर लौटा विमान
गृहमंत्री शाह की इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सांसदों और विधायकों शामिल होंगे। साथ ही गृह और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को भी शामिल किया जा सकता है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर कल शाम को रायपुर आएंगे वहीं सह प्रभारी नितिन नबीन आज पहुंचेंगे।
Amit Shah CG Visit : बता दें कि यह गृहमंत्री शाह कालगातार दूसरा दौरा है। इससे पहले वह दुर्ग में आमसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान शाह पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इसके बाद दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित किया।
कहा जा रहा है कि शाह की बैठक में चुनाव तैयारियों पर ही प्रमुख रूप से चर्चा होगी। आज-कल में शाह का दौरा कार्यक्रम जारी हो सकता है।
RELATED POSTS
View all