Amit Shah CG Visit : गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे रायपुर, BJP मुख्यालय में लेंगे नेताओं की बैठक, प्रत्याशियों के चयन पर हो सकती हैं चर्चा
September 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Amit Shah CG Visit : देश के गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे आज सुबह 11:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेवा के विमान से रवाना होंगे। जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 1 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर का भोजन करने के बाद दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक यानी पांच घंटे देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर मैराथन बैठक करते नजर आएंगे।
Read More : Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल आएंगे छत्तीसगढ़, भाजपा नेताओं की लेंगे बैठक
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के गिने-चुने नेता ही इस बैठक में सम्मिलित रहेंगे। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी चयन की लिस्ट को अमित शाह अंतिम मुहर लगाएंगे। जिसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा भी हो जाएगी। शाम 7 बजे गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के कुछ नेताओं के साथ में रात्रि का भोजन भी करेंगे। इसके बाद वह वायु सेवा के विशेष विमान से नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
RELATED POSTS
View all