Live Khabar 24x7

Amit Shah CG Visit : गृह मंत्री अमित शाह का मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी, केरल से सीधे पहुंचेंगे रायपुर, फिर जायेंगे कवर्धा

April 5, 2024 | by livekhabar24x7.com

Amit Shah CG Visit, Livekhbar24x7

रायपुर। Amit Shah CG Visit : पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। बस्तर चुनाव के पहले नेताओं का धुआंधार प्रचार शुरू होने वाला है। स्टार प्रचारकों का दौरा अगले सप्ताह से शुरू हो जायेगा। 6 अप्रैल को अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आयेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर मिनट टू मिनट जारी हो गया है। केरला से वो सीधे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। 12.15 बजे वो स्पेशल प्लेन से तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आयेंगे।

Read More : Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दिन आ सकते है छत्तीसगढ़! चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

छत्तीसगढ़ एयरपोर्ट से ही वो कवर्धा के लिए रवाना हो जायेंगे। दोपहर 2.20 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर वो 2.50 बजे कवर्धा पहुंचेंगे। अमित शाह कवर्धा में दोपहर 3.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक सभा लेंगे, जहां वो राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय के लिए वोट की अपील करेंगे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all