रायपुर। Amit Shah CG Visit : भाजपा ने मिशन 2024 के लिए बिगुल फूंक दिया हैं। जिसके चलते भाजपा के केंद्रीय नेता-मंत्री लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोंडागांव में बीजेपी पार्टी के द्वारा गठित कलस्टर क्षेत्र में एक कार्यक्रम शामिल होने की संभावना है। तीन लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहप्रभारी और प्रभारी की बैठक को लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक से चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मार्गदर्शन करेंगे।
Read More : Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज फिर आएंगे छत्तीसगढ़, जगदलपुर और कोंडागांव में रैली को करेंगे संबोधित
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों को इन्होंने कलस्टर के चार भागों विभाजित कर दिया है। वहीं इस विभाजन में महासमुंद, कांकेर और बस्तर जिला के एक कलस्टर इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही कोंडागांव की एक बैठक में इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों के पार्टियों को इस पदाधिकारी में शामिल होंगे।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भी 1998 से लेकर साल 2019 तक 20 वर्ष की लम्बीअवधि तक बीजेपी का कब्जा रहा था। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां से कांग्रेस के मुकाबले लगभग 38 हजार वोटों से ही पराजित होना पड़ा था।ऐसे में प्रदेश के 11 में से नौ सीटों पर भाजपा का और दो सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है।