Live Khabar 24x7

Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सात राज्यों के अधिकारियों की लेंगे बड़ी बैठक, नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

August 24, 2024 | by Nitesh Sharma

amit

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (24 अगस्त) चंपारण जाएंगे। बता दे कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर कल रात 10:30 बजे रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाह का आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव, डीजीपी और अधिकारियों के साथ तीन अलग-अलग बैठक लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही बैठक में अर्द्धसैनिक बलों के ऑफिसर भी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

गृह मंत्री का शेड्यूल

  • 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे नवा रायपुर के चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे।
  • पूजा अर्चना के बाद सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर रायपुर में छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे।
  • दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में शामिल होंगे।
  • शाम 5.30 बजे होटल मेफेयर रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all