Live Khabar 24x7

Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल आएंगे छत्तीसगढ़, भाजपा नेताओं की लेंगे बैठक

September 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

Amit Shah CG Visit : छतीसगढ़ में आचार संहिता लगाने के पहले लगातार दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में काफी हलचल देखी जा रही हैं। दोनों ही दल छत्तीसगढ़ फतह के लिए अपना सम्पूर्ण झोकने में लगे हुए हैं। भाजपा की बात करें तो लगातार केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेताओं का दौरा जारी हैं। दिग्गज नेता मनोज तिवारी कल शाम से छत्तीसगढ़ में हैं। वे आज परिवर्तन यात्री में शामिल होंगे।

इसी बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। वे कल रायपुर पहुंचेंगे और पार्टी के नेताओं की बैठक लेंगे। भाजपा की दूसरी सूची और रणनीतिक लिहाज से दौरे को अहम माना जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all