Live Khabar 24x7

Amit Shah In Jagdalpur : जगदलपुर में जमकर गरजे अमित शाह, सरकार पर बोला धावा, कहा – इस बार छत्तीसगढ़ के लोग तीन बार मनाएंगे दिवाली

October 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

जगदलपुर। Amit Shah In Jagdalpur : केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर पहुंचे। उन्होंने पहुंचकर मां दन्तेवश्री मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया है। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत समय के बाद बस्तर आया हूं। यहां पहुंचे बड़ी संख्या में आदिवासियों को देखकर मन खुश हो गया।

मैंने यहां आते ही मा दंतेश्वरी को नमन किया। इस बार पूरा देश एक दिवाली मनाएगा, लेकिन छतीसगढ़ तीन दिवाली मनाएगा।। एक बार दिवाली के दिन, दूसरी बार तीन दिसंबर को जब बीजेपी सरकार बनेगी और फिर जनवरी (2024) में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर दिवाली मनाई जाएगी।

भूपेश बघेल से पूछा

10 साल में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों को कितना पैसा दिया, केवल 29 हजार करोड़। मोदी जी ने आदिवासी समाज के लोगो के 1 लाख 32 हजार करोड़ खर्च दिए। मोदी जी ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड से 75 हजार करोड़ रु जिलों के विकास के लिए दिया। 2047 तक एक भी आदिवासी भाई बहन सिकलसेल से पीड़ित न हो यह मिशन मोदी जी ने शुरू किया। मोदी जी ने अपने पिछले दौरे में बस्तर को 27 हजार करोड़ रु की सौगात दी।

नक्सल समस्या कर देंगे खत्म

भाजपा की सरकार बनाए छत्तीसगढ़ को नक्सल समस्या से मुक्त कर देंगे। नक्सली मरता है तो भी आदिवासी मरता है ,पुलिस वाला मरता है तो भी आदिवासी मरता है नागरिक। मरता है तो भी आदिवासी मरता है हमे आदिवासी समाज के लोगो को बचाना है।

भूपेश बघेल पर साधा निशाना

भूपेश बघेल शर्म करो आपके नेतृत्व के चल रही सरकार में अनुसूचित जाति ,जनजाति समाज के लोगो को युवाओं को निर्वस्त्र होकर रैली निकालनी पड़ी। गाय के गोबर में पैसा खाने वाला आदमी मैने नही देखा। 4 सिलेंडर मुफ्त देने का वादा था क्या हुआ ,संपति कर माफ होना था हुआ क्या ,शिक्षकों को नियमित करना था क्या हुआ ,कुछ नही हुआ। वनाधिकार पट्टा नही मिल रहा ,तेंदूपत्ता नही खरीदा गया केवल 23 लाख मानक बोरा खरीदा। वनाधिकार पट्टा नही मिल रहा ,तेंदूपत्ता नही खरीदा गया केवल 23 लाख मानक बोरा खरीदा।

केंद्र सरकार ने आदिवासियों को दी सुरक्षा

चित्रकोट के प्रत्याशी विनायक गोयल आधी रात को भी लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। हमारे बस्तर के प्रत्याशी मनीराम नेताम एक भी चुनाव नहीं हारे हैं, वो कब्बडी़ के खिलाड़ी हैं। भूपेश बघेल को पटकनी देंगे। हमारी केंद्र की सरकार ने आदिवासियों को सुरक्षा दी। कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी, तब सिर्फ 29 हजार करोड़ आदिवासियों के लिए आते थे। हमारी सरकार केंद्र में आई तो यह बजट एक हजार करोड़ रुपये का हो गया। इसका फायदा ये हुआ कि बस्तर में स्कूल, सड़कें, सुरक्षा, मोबाइल टावर, घर-घर में बिजली, पानी की सुविधा मिली।

बीजेपी की सरकार आने पर घोटाला करने वालों को उल्टा लटकाया जाएगा

वर्ष 2027 तक एक भी आदिवासी सिकलसेल पीड़ित नहीं रहेगा। एक बार हमारी सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त कर देंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने 62 प्रतिशत नक्सल हिंसा कम कर दी है। बस्तर में नक्सल हिंसा होने पर पुलिस और नक्सली किसी कि भी मौत होने पर आदिवासी को मौत होती है। भूपेश सरकार ने कई घोटाले किये, लेकिन इनमें अनोखा घोटाला गोबर घोटाला था। हजारों करोड़ के घोटाले करने वालों को बीजेपी की सरकार आने पर इन्हें उल्टा लटकाया जाएगा।

नहीं होगा निजीकरण

अमित शाह ने कहा कि ‘बघेल वादा खिलाफी कर रहे हैं। बघेल ने कहा था चार सिलेंडर दूंगा, संपत्ति कर आधा करने, बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था। लेकिन वादा पूरा नहीं किया, ये झूठ बोलने वाली सरकार है। इन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण होगा मैं कहता हूं किसी प्रकार का निजीकरण नहीं होगा।’ । कांग्रेस सरकार झूठ बोलने वाली सरकार है। नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं होगा ये प्लांट बस्तर की जनता का है। कांग्रेस आई तो फिर आपका पैसा लूटने का काम करेगी भाजपा की केंद्र और राज्य दोनो सरकार आपको आपका हक देगी।

केंद्र की योजनाओं की दी जानकारी

आगे कहा केंद्र सरकार की और से लोगों को मिल रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप के सामने दो विकल्प हैं। एक और नक्सल को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस सरकार है तो दूसरी और नक्सल हिंसा कम करने वाली सरकार है। एक और गरीबो के नाम पर घोटाले करने वाली सरकार है तो एक तरफ विकास की योजना लाने वाली सरकार है।

 

RELATED POSTS

View all

view all