Live Khabar 24x7

Amit Shah Raipur Visit :आज रायपुर आएंगे अमित शाह, BJP नेताओं के साथ करेंगे बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा…

July 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Amit Shah Raipur Visit : छत्तीसगढ़ में भाजपा को रिटर्न बैक करवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक बार फिर आज रायपुर दौरे पर आने वाले हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं के साथ अमित शाह आज हाई लेवल मीटिंग करने करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 7 बजकर 50 मिनट के आसपास वायुसेना के विमान से रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर में ही रात बिताएंगे। वहीं कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मुख्य रूप से सवालों का सिलसिला रखने अमित शाह और स्थानीय नेताओं को इनका जवाब देना होगा। सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की मौजूदा स्तिथि पर तैयार आलाकमान के सर्वे पर चर्चा हो सकती है।

बता दें कि 5 जुलाई को अमित शाह अमित ने रायपुर पहुंचकर नेताओं के साथ बैठक की थी। ओम माथुर और नितिन नबीन से उन्होंने आंतरिक रिपोर्ट मांगी थी, मुमकिन है कि शनिवार को वो इस रिपोर्ट का अपडेट लेंगे।

इन मुद्दों पर हो सकती हैं चर्चा

छत्तीसगढ़ भाजपा सभी क्षेत्रों में स्थानीय कांग्रेस विधायकों के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति तैयार कर सकती है। वहीं इस बैठक का सबसे अहम मुद्दा इस बार प्रदेश भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र होगा। किसानों, युवाओं और महिलाओं को भाजपा अपने पक्ष में लाने के लिए पूरा जोर आजमा रही है। अमित शाह इस बैठक में लेकर चर्चा करने जा रहे है।

RELATED POSTS

View all

view all