Amit Shah Rajnandgaon Visit : कल छत्तीसगढ़ आ रहे अमित शाह, रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल
October 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Amit Shah Rajnandgaon Visit : भाजपा की सभी 90 सीटों की लिस्ट जारी होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह फिर से छत्तीसगढ़ आ रहे है। कल यह सुबह 11:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। अमित शाह का यह छत्तीसगढ़ प्रवास अहम माना जा रहा है।
सोमवार को तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह नामांकन करने जाएंगे। जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे है। रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में अमित शाह भी शामिल रहेंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, कल सुबह 11:45 बजे अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद हेलीकाप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:22 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। राजनांदगांव में वे सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2 बजे रायपुर से कोलकाता जाएंगे।
RELATED POSTS
View all