Live Khabar 24x7

Amrit Bharat Station : पीएम मोदी ने लाॅन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना, 508 स्टेशन का होगा पुनर्विकास, कहा – आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर

August 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Amrit Bharat Station : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑनलाइन मध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया है। पीएम मोदी ने इस योजना के तहत भारत के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रख दी हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक मौके पर मौजूद रहे। स्टेशनों पर भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ और जिस तरह से मन की बात में सभी लोग पीएम मोदी की बातें सुनते हैं ठीक उसी तरह इस योजना से परिचित हुए।

Amrit Bharat Station : पीएम ने कहा कि भारत विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है। वह अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है। नई ऊर्जा है, नई प्रेरणा है, नए संकल्प हैं। इसी आलोक में आज भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। आगे कहा कि आज पूरी दुनिया की दृष्टि भारत पर है। वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। देश को लेकर दुनिया का रवैया बदला है। अब ट्रेन से लेकर स्टेशन तक एक बेहतर अनुभव देने का प्रयास है।

बता दें, एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमेंरेलवे अधिकारी केंद्र सरकार के नए भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराएंगे। प्रधानमंत्री जिन 508 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों के शुभारंभ के साथ पूरे भारत में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का उद्घाटन किया, इनमें से 71 रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे जोन में हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने दिल्ली कैंट, दिल्ली सब्जी मंडी और नरेला में कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

पीएम मोदी बोले- हर अमृत स्टेशन, शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक होगा

Amrit Bharat Station : पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का भी संकल्प लिया है। ये अमृत रेलवे स्टेशन उसके भी प्रतीक बनेंगे। इन स्टेशनों में देश की संस्कृति और स्थानीय विरासत की झलक दिखेगी। हर अमृत स्टेशन, शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा।

RELATED POSTS

View all

view all