Live Khabar 24x7

अनिल टुटेजा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा

April 24, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। आबकारी घोटाला मामलें में गिरफ्तार रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की मुश्किलें बढ़ गई है। ईडी ने अनिल टुटेजा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद उन्हें एक दिन की रिमांड मिली थी। आज विशेष कोर्ट में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को पेश किया गया। जहां कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा दिया है।

जिसके बाद अब अनिल टुटेज को 29 अप्रैल तक ईडी की रिमांड पर रहना होगा। वहीं घोटाले की जांच कर रही ACB-EOW ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को भी हिरासत में लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all