Live Khabar 24x7

I.N.D.I.A गठबंधन को एक और बड़ा झटका, पंजाब में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

January 24, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। I.N.D.I.A गठबंधन को लोकसभा चुनाव से पहले एक ही दिन 2 बड़े झटके लगे है। पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलान किया है कि आम चुनाव में सीट साझा करने पर उनका किसी से संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी अकेले ही उतर सकती है। इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों को दरकिनार कर पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।

Read More : I.N.D.I.A गठबंधन को बंगाल में दिया झटका, ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

कांग्रेस और आप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो चुका है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बन गई है। पंजाब में आप की बड़े बहुमत वाली सरकार है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति नहीं बन रही। ऐसे में पंजाब आप ने भी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का बयान दिया था। ये बयान उस समय सामने आया था जब दिल्ली में कांग्रेस और आप आलाकमान के बीच पंजाब को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी।

RELATED POSTS

View all

view all