Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व महापौर ने छोड़ी पार्टी, PCC चीफ दीपक बैज को भेजा त्यागपत्र

October 7, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव से जैजैपुर के बाद रायगढ़ में भी कांग्रेस को झटका लगा है। दरअसल, पूर्व महापौर जेठूराम मनहर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को जेठूराम ने अपना त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जेठूराम मनहर पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा से परेशान थे ज्ञात हो कि वे 2005 से 2010 तक रायगढ़ नगर निगम में बड़ी जीत हासिल कर महापौर बने थे पर हाल के वर्षों में पार्टी के भीतर उनकी अनदेखी से नाराज चल रहे थे जिसके चलते आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

कांग्रेस के कई अहम नेता का पार्टी छोड़कर जाना पार्टी के लिए चिंता का विषय है। बता दें कि इससे पहले सकती जिले के जैजैपुर में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। जहां जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा सहित छह जनपद सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

 

RELATED POSTS

View all

view all