Live Khabar 24x7

बॉम्बे High Court से NCP नेता नवाब मलिक को लगा एक और झटका, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

July 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। मनी लॉन्ड्रिंग केस में NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक एक और तगड़ा झटका लगा हैं। दरअसल बॉम्बे हाई कोर्ट ( High Court) ने चिकित्सा के आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया। बता दे कि नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े एक मामले में फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था।

राकांपा नेता नवाब मलिक को न्यायिक हिरासत में रखा गया है और वर्तमान में उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मलिक ने चिकित्सा के आधार पर जमानत के लिए अपील की थी। उन्होंने बताया कि वह क्रोनिक किडनी बिमारी के अलावा अन्य रोगों से भी जूझ रहे हैं।

मलिक के वकील अमित देसाई ने कहा कि पिछले आठ महीने से मलिक की हालत बिगड़ती जा रही है, वह किडनी की बीमारी के स्टेज 2 से स्टेज 3 के बीच हैं। उन्होंने अदालत से अनुरोध करते हुए कहा कि मलिक को अगर इसी परिस्थिति में रखा जाएगा तो उनके लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है।

RELATED POSTS

View all

view all