पूर्व CM बघेल के खिलाफ एक और नेता ने फोड़ा लेटर बम, प्रताड़ना का आरोप, हाईकमान को लिखा पत्र
April 12, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इन दिनों अपने ही पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ रही हैं। इसी बीच अब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने गंभीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भी लिखा है।
पत्र में राकेस सिंह बैस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय दोनों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होने पत्र में आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम बघेल और विकास उपाध्याय दोनों वरिष्ठ नेता अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे। राकेश सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में रायपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को 6 लाख से ज्यादा मतों से हार का सामना करने का भी दावा किया है। इसके साथ ही प्रदेश की एक-आध सीट में कांग्रेस की जीत होने की बात लिखी है।

Read More : भूपेश बघेल पर जमकर बरसे CM विष्णुदेव साय, कहा – जिसपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
सोशल मीडिया में वायरल इस पत्र पर छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने पलटवार किया है। चौधरी ने X पर लिखा….“छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में जो अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा आज उसका उदाहरण जनता के सामने है। अब कांग्रेस के लोग ही यह मान चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस समाप्त होने वाली है।
उन्होंने आगे लिखा कि, “छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में जो अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा आज उसका उदाहरण जनता के सामने है। अब कांग्रेस के लोग ही यह मान चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ रायपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस समाप्त होने वाली है।”

RELATED POSTS
View all