Live Khabar 24x7

व्यापमं की एक और नई वेबसाइट तैयार, ऑनलाइन आवेदन करते समय अब अभ्यर्थियों को नहीं होगी परेशानियां…

February 15, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की एक और वेबसाइट तैयार की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में संचालित वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन एप्लीकेशन फार्म भरते समय, प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय एवं परीक्षा परिणाम जारी उपरांत अत्यधिक संख्या में हिट्स होने से अभ्यर्थियों को असुविधा हो रही थी।

CG Vyapam Exam : व्यापमं ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा…

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापमं द्वारा एक नई वेबसाइट https://vyapamaar.cgstate.gov.in बनाई गई है। इस वेबसाइट में सिर्फ मुख्य सूचनायें, नवीन पंजीयन, अभ्यर्थी लॉगिन एवं परीक्षा परिणामों को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके साथ ही वर्तमान में संचालित व्यापमं की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पूर्व की भाँति चलती रहेगी।

RELATED POSTS

View all

view all