Live Khabar 24x7

Anupama : शो में आज आएगा बड़ा ट्विस्ट, अनुज और अनुपमा की लवस्टोरी का होगा The End

June 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Anupama : स्टार प्लस पर सोमवार से शानिवार रात 10 बजे आने वाला शो अनुपमा में इन दिनों बड़े ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। लोग इस शो को बहुत ज्यादा पसंद करते है। मेकर्स भी दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते है। एक बार फिर शो में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने जा रहा है।

=अपकमिंग एपिसोड में माया के ड्रामा के साथ-साथ अब डिंपल की चालबाजियों से भी पर्दा उठता दिखाई देगा। जहां एक तरफ समर अपनी शादी की खुशियों में बावला हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ डिंपल शादी के बाद क्या हाल करने वाली है, उसके बारे में सोचती दिखाई देगी। इसी के साथ अनुपमा (Rupali Ganguly) के अपकमिंग एपिसोड में अनु-अनुज (Gaurav Khanna) की लवस्टोरी के द एंड के बारे में बात होने वाली है। जी हां…#MAAN की लवस्टोरी के द एंड के बारे में अनुज खुद बात करता नजर आने वाला है।

अनुपमा और अनुज का खुलेगा राज

अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि डिंपल और समर की शादी की तैयारियों में अनुज भी जुटा हुआ है। इस बीच अनुजा का भाई अंकुश वहां पहुंचता है। अंकुश अपने भाई अनुज से पूछता है कि क्या वह ठीक है। अनुज कहता है कि वह ठीक नहीं है लेकिन अनुपमा से सारी बातें करने के बाद वह बेहतर महसूस कर रहा है। अनुज बताता है जब तक उसने अनुपमा से बात नहीं की थी, तब तक उसे ऐसा लग रहा था कि किसी ने सीने पर पत्थर रख दिया है और उसे जोर-जोर से पीट रहा है।

अनुज और अनुपमा की लवस्टोरी का दी एन्ड

अनुज और अंकुश दोनों के बीच बात चल रही होती है। अनुज कहता है कि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं है लेकिन शायद उसकी किस्मत में यही था। तभी अंकुश पूछेगा जब अनुपमा अमेरिका चली जाएगी तो #MAAN की लवस्टोरी का क्या होगा।

वहीं अनुज कपाड़िया कहता है कि अनुपमा और मेरी लव स्टोरी यहीं तक थी। जैसे कुछ फिल्में होती हैं जिनकी एंडिंग हैप्पी नहीं होती, कुछ कहानियां पूरी नहीं होतीं और उनका अधूरा रह जाना ही लिखा होता है… अब अनुपमा के अपकमिंग सीरियल में एक बार फिर से इमोशनल ट्रैक देखने को मिल सकता है, जहां अनुज और अनुपमा का बिछड़ना होगा या होगा ही नहीं इसपर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all