Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की हुई नियुक्ति, नेहरू राम निषाद को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी

October 4, 2024 | by Nitesh Sharma

10

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। नेहरू राम निषाद को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

वर्तमान में निषाद BJP मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के रहने वाले नेहरू राम निषाद लंबे समय से पार्टी में एक्टिव हैं। उन्होंने जियोग्राफी विषय में एमए और एम फिल किया है। वह धमतरी निषाद समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विभाग ने जारी किया आदेश

इस संबंध में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि आदेश 25 सितंबर 2024 को जारी कर दिया गया था, लेकिन इसे अभी सार्वजनिक किया गया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all