रायपुर। BYJM : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजयुमों अध्यक्ष के अनुमोदन से भाजयुमों की राष्ट्रीय टीम में नियुक्तियां की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के सुयश पांडे और आशुतोष दुबे भी शामिल है। टीम में सुयश पांडे को पॉलिसी रिसर्च में सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। वहीं दुर्ग जिले के आशुतोष दुबे को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में जगह दी गई है।
बात दें कि सुयश पांडे पेशे से वकील हैं और दिल्ली में एक लॉ फर्म चलाते हैं। आशुतोष दुबे छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के सचिव हैं और युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं।