Live Khabar 24x7

Arrested : पुलिस के हत्थे चढ़े चंद्रशेखर पर हमला करने वाले 4 आरोपी, सरेंडर करने की थी तैयारी

July 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

अंबाला। Arrested : भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम लविश, विकास, प्रशांत देवबंदऔर विकास बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपी पुलिस से साठगांठ कर कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। इसी दौरान थाना पुलिस की इन पर नजर पड़ गई। इसके बाद उन्हें दबोच लिया गया है। वहीं, सहारनपुर पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

बता दे कि बुधवार की शाम देवबंद की गांधी कॉलोनी से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कार में अपने भाई मनीष और तीन अन्य साथियों के साथ सहारनपुर लौट रहे थे। यूनियन तिराहे के पास स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने चंद्रशेखर की कार पर चार राउंड फायरिंग की। एक गोली कार के दरवाजे को भेदते हुए चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए थे।

RELATED POSTS

View all

view all