Asian Games 2023 : भारत का जलवा कायम, 3000 मीटर स्टीपलचेज में मिला दो पदक, पारुल ने रजत और प्रीति ने जीता कांस्य
October 2, 2023 | by livekhabar24x7.com
Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में भारत का जलवा बरकरार हैं। आज 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी ने रजत और प्रीति ने कांस्य जीता है। यावी ने आसानी से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद पारुल ने भी बहुत आसानी से रजत पदक जीता। अंत में प्रीति ने आखिरी क्षणों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। आज के दिन भारत को चार स्वर्ण और एक रजत पदक मिल चुका है।
हॉकी टीम शानदार फॉर्म में
आज खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 12-0 के विशाल अंतर से हराया है और एशियाई खेलों में एक और शानदार जीत हासिल की है। भारतीय टीम सबसे बेहतर रैंकिंग वाली टीम है। ऐसे में टीम इंडिया को इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी पांच मैच जीते हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने कुल 58 गोल दागे हैं और सिर्फ पांच गोल खाए हैं। भारत ने अपने सभी ग्रुप मैच जीतने के बाद फाइनल में जगह बना ली है।
भारत के पास कितने पदक
- स्वर्णः 13
- रजतः 22
- कांस्यः 23
- कुलः 58
RELATED POSTS
View all