Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी कर रहे कमाल, आज देश को मिला सात मैडल, कुल संख्या पहुंची 21

Spread the love

नई दिल्ली। Asian Games 2023 : भारत ने बुधवार को चीन के हांगझाऊ में जारी एशियन गेम्‍स 2023 के चौथे दिन की शानदार शुरुआत की। भारत को निशानेबाजी में एक गोल्‍ड और एक सिल्‍वर मेडल मिला। भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्‍टल टीम इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीता। भारत के लिए निशानेबाजी में अब तक का 11वां पदक है। निशानेबाजी में आज का ये छठा रहा है। वहीं मेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया हैं।

बता दे कि, प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह और तीसरे दिन तीन पदक मिले। कुल 21 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है। इसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। आज शूटिंग में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक मिले।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *