Live Khabar 24x7

Asian Games 2023 : भारत का जलवा बरकरार, शूटिंग में मिला देश को पहला स्वर्ण, अब तक देश के नाम कुल 10 पदक

September 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Asian Games 2023 : एशियाई खेलों में भारत का जलवा बरकरार हैं। आज यानी सोमवार 25 सितंबर को दूसरा दिन है। भारत के पदकों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। पहले दिन भारत ने 5 पदक अपने नाम किए। दूसरे दिन अब तक भारत ने पांच और पदक जीत लिए हैं। इस तरह भारत के पदकों की संख्या 10 हो गई है।

एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत को पहला पदक रोइंग टीम ने दिलाया और दूसरा पदक एयर राइफल टीम ने दिलाया। वहीं, रोइंग टीम ने एक और पदक जीता और इसी तरह 10 मीटर एयर राइफल में एक और कांस्य पदक भारत को मिला। रोइंग टीम आज दो ब्रॉन्ज और एयर राइफल टीम एक गोल्ड और एक कांस्य पदक जीतने में सफल हुई। शूटिंग में भारत को एक और पदक मिला है।

क्रिकेट में गोल्ड की उम्मीद
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल मैच श्रीलंका के साथ शुरू हो गया है। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसमें भी भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद हैं।

इन्होने जीता पदक

  • मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल- 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
  • अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग): सिल्वर
  • बाबू लाल और लेख राम, मेन्स कॉक्सलेस डबल्स- (रोइंग): कांस्य
  • मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम- (रोइंग): सिल्वर
  • रमिता जिंदल- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
  • ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): गोल्ड
  • आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार- मेन्स कॉक्सलेस 4 (रोइंग): ब्रॉन्ज
  • परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह- मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स (रोइंग): कांस्य

RELATED POSTS

View all

view all