Live Khabar 24x7

Asian Games Cricket : कल एशियन गेम्स क्रिकेट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नेपाल से भिड़ेगी टीम इंडिया, रुतुराज गायकवाड़ करेंगे कप्तानी

October 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

Asian Games Cricket, livekhbar24x7

Asian Games Cricket : एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में कल टीम इंडिया क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी। बता दे कि ग्रुप स्टेज के बाद क्वार्टरफाइनल की सभी आठ टीमें तय हो गई हैं। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को पहले से ही बेहतर रैंकिंग के आधार पर अंतिम 8 में सीधी एंट्री मिली थी। साथ ही अब क्वार्टरफाइनल में होने वाले सभी चारों मुकाबलों का कार्यक्रम भी फाइनल हो गया है।

नेपाल, हांगकांग और मलेशिया ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने-अपने मुकाबले खेलने उतरेंगी। जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान 4 अक्टूबर को एक्शन में नजर आएंगी। 6 अक्टूबर को पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे और 7 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

  1. भारत बनाम नेपाल, 3 अक्टूबर (सुबह 6.30 भारतीय समयानुसार)
  2. पाकिस्तान बनाम हांगकांग, 3 अक्टूबर (सुबह 11.30 भारतीय समयानुसार)
  3. श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, 4 अक्टूबर (सुबह 6.30 भारतीय समयानुसार)
  4. बांग्लादेश बनाम मलेशिया, 4 अक्टूबर (सुबह 11.30 भारतीय समयानुसार)

भारतीय टीम का स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुकेश कुमार, आकाशदीप, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

RELATED POSTS

View all

view all