Live Khabar 24x7

Asian Kabaddi Championship 2023 : भारतीय टीम ने एक बार फिर रचा इतिहास, 8वीं बार बना चैंपियन, फाइनल में ईरान को दी मात

June 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Asian Kabaddi Championship 2023 : भारतीय कबड्डी टीम ने एक बार फिर इतिहास रचा हैं। रिपब्लिक ऑफ कोरिया के बुसान में आयोजित एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023 में भारतीय टीम ने फाइनल में ईरान को 42-32 से हराकर आठवां खिताब अपने नाम कर लिया है। चैंपियनशिप में छह टीमें भारत ईरान जापान कोरिया चीनी ताइपे और हांगकांग ने भाग लिया था।

भारत ने पूरे मैच में शानदार पकड़ बनाई रखी। जब मैच में दो बाकी था तो ईरान की टीम सिर्फ सात अंक पीछे थी। भारत 38-31 से आगे थे। खेल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव मे बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच को 42-32 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले दिन में भारत ने टूर्नामेंट के लीग चरण को हॉन्ग कॉन्ग को 64-20 से हराया था।

RELATED POSTS

View all

view all