Live Khabar 24x7

Asim Rai Murder Case : पुलिस को मिली सफलता, भाजपा नेता असीम राय का शूटर और पिस्टल सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

January 14, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर। Asim Rai Murder Case : पुलिस को भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय मर्डर केस में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या करने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शूटर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर से दबोचा है। . कांकेर पुलिस ने शूटर विकास तालुकदार को गिरफ्तार कर आज प्रेस के सामने प्रस्तुत किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की पखांजूर में 7 जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस पखांजूर नगर पालिका अध्यक्ष बप्पा गांगुली के साथ पार्षद विकास पाल के साथ 12 लोगों को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले में फरार चल रहे शूटर विकास मजूमदार को ट्रेक कर पुलिस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने विकास की निशानदेही पर हत्याकाण्ड में इस्तेमाल किए गए 7.65 एमएम पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 8 नग राउण्ड को गोपी दास के घर से पैरावट में बरामद किए। वहीं शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए 2 नग पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 30 राउण्ड बरामद किए।

RELATED POSTS

View all

view all