रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुंबई में सरजी हुई। जिसके बाद अब डॉ रमन सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उनके पूर्णत: स्वस्थ्य होने की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। बताया जा रहा है कि, स्लिप डिस्क की समस्या आने पर मुंबई के अस्पताल में डा. रमन सिंह की सफलता पूर्वक सर्जरी पूरी हो गई है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे थे। जिसपर उन्होंने मुंबई के स्पेशलिस्ट डाक्टरों से चेकअप कराया था, जिसमें डाक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी थी। पिछले दिनों ही उनके स्लिप डिस्क का आपरेशन हुआ है, अब सर्जरी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
डॉ. रमन के सर्जरी पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है कि, रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
तीन बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डा. रमन
उल्लेखनीय है कि, डॉ. रमन सिंह साल 2003 से लेकर लगातार 2018 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार भी वे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी मार्जिन से जीतकर विधायक बने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।