असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रेमिका, लेकिन उसे कोई और था पसंद, शादी से इनकार करने पर किया सुसाइड
April 21, 2024 | by Nitesh Sharma
भिलाई। भिलाई में निजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां ,मनीष शर्मा नाम के 33 वर्षीय प्रोफेसर ने बीती रात घर में फंदे में लटक कर सुसाइड कर लिया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें एक लड़की का जिक्र है, मृतक किसी लड़की से प्यार करता था, परन्तु लड़की का किसी और लड़के से अफेयर था।
इसके बाद भी मृतक उस लड़की से शादी करना चाहता था। उसने जब लड़की को प्रोपोज़ किया तो लड़की ने उसे मना कर दिया। तब अस्सिटेंट प्रोफेसर हताश होकर मौत को गले लगा लिया। ये मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। मृतक रूंगटा कॉलेज में कार्यत था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय मनीष शर्मा रुंगटा आर 1 कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्त था। वो वहां पिछले एक डेढ़ साल से कंप्यूटर पढ़ाता था। उसके पिता पंडित धनेश शर्मा आरटीओ दुर्ग में एजेंट हैं और पुजारी का काम भी करते हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मनीष रुंगटा की ही किसी लड़की को चाहता था। वो उससे शादी करना चाहता था।
कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उस लड़की के किसी और के भी साथ प्रेम संबंध हैं। इसके बाद उसने लड़की को समझाया और बोला की वो सब छोड़ दे और उससे शादी कर ले वो उसे हर हाल में एक्सेप्ट करना चाहता है। इसके बाद भी लड़की ने उससे शादी करने से मना कर दिया। शनिवार को मनीष जब घर पहुंचा तो काफी गुमसुम सा था। उसने रात में ढंग से खाना भी नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चला गया।
RELATED POSTS
View all