Live Khabar 24x7

Atal Setu : देश के सबसे लंबे समुद्री पुल पर आवागमन शुरु, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें ब्रिज की 5 बड़ी खूबियां…

January 12, 2024 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Atal Setu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का आज उद्घाटन कर दिया हैं। पुल को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी का नाम दिया गया है। ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। बता दे कि दिसंबर 2016 में PM मोदी ने पुल की आधारशिला रखी थी।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News LIvekhabhar | Chhattisgarh News

Read More : National Youth Day 2024 : नासिक पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन, बोले- देश और समाज को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे युवा

जानें ब्रिज की 5 बड़ी खूबियां

  • 21.8 किमी की लंबाई में फैला मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, मुंबई के सेवरी से शुरू होता है और रायगढ़ जिले के उरण तालुका में न्हावा शेवा पर खत्म होता है. यह पुल देश का सबसे लंबा और दुनिया का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल है.
  • इस पुल में 16.5 किमी लंबा समुद्री लिंक और 5.5 किमी लंबा जमीनी लिंक शामिल है. समुद्री लिंक छह लेन का राजमार्ग है, साथ ही 2 आपातकालीन लेन हैं. इस पुल से यात्रा में लगने वाला मौजूदा समय दो घंटे से घटकर लगभग 15-20 मिनट रह जाएगा.
  • अटल सेतु पर पहले साल के लिए एक तरफ का टोल 250 रुपये और राउंड-ट्रिप टोल 375 रुपये है. पुल का संचालन शुरू होने के एक साल बाद समीक्षा के बाद टोल की दरों में संशोधन किया जाएगा.
  • अटल सेतु के उद्घाटन से पहले मुंबई पुलिस ने कहा है कि अटल सेतु पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को इस समुद्री पुल पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • पहले अटल सेतु का उद्घाटन 25 दिसंबर, 2023 को किया जाना था और इसे जनता के लिए खोल दिया जाना था. फिलहाल अंतिम क्षणों में कई कामों में देरी के कारण अटल सेतु का उद्घाटन जनवरी के लिए टाल दिया गया.

RELATED POSTS

View all

view all