आतिशी 21 को लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल में हो सकते हैं बड़े बदलाव, रेस में है ये नेता
September 19, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना दिल्ली की सीएम बनने जा रही हैं। आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इसी दिन उनका पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। सूत्रों के अनुसार आतिशी की कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। फिलहाल कैबिनेट में 2 पद खाली हैं।
नए मंत्रिमंडल में कौन ?
सूत्रों के मुताबिक, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन जैसे वरिष्ठ मंत्री अपने पद पर बने रह सकते हैं। हालांकि, दलित चेहरे समेत दो नए मंत्रियों को भी शामिल किया जा सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल पांच महीने बचे हैं, इसलिए मंत्रालयों में बड़े फेरबदल की संभावना कम दिखती है।
कैसा रहा आतिशी का राजनीतिक सफर?
आतिशी आतिशी दिल्ली विश्विद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और तृप्ता वाही की बेटी हैं। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री ने दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से पढ़ाई की थी। आतिशी ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री हासिल की। आप नेता आतिशी को एक स्कॉलरशिप भी मिली थी। आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। कुछ टाइम के बाद में वह भोपाल में गईं और एनजीओ के साथ में जुड़कर काम करने लगीं। आतिशी साल 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ी थीं।
RELATED POSTS
View all