Back Pain Best Exercise : बैक पैन कर रहा परेशान, तो इन एक्सरसाइज को करें फॉलो, जल्द ठीक हो जाएगी समस्या
May 24, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Back Pain Best Exercise : वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस दोनों ही फॉर्मेट में घंटो काम करने से लोगों में कमर दर्द की शिकायत बढ़ रही है। शरीर की मजबूती ही कमर है। शरीर में दर्द के कई कारण हो सकते है, जैसे कमर झुकाने, अचानक उठने-बैठने, किसी तरफ मुड़ने पर और पोश्चर बिगड़ने की वजह से पीठ पर लगातार (Exercises For Back Pain) दबाव पड़ता है जिससे मांसपेशियों में दर्द पैदा होता है।
इन कमर दर्द की परेशानी के लिए कुछ बढ़िया एक्सरसाइज है। जिन्हे फॉलो कर के आप भी बैक पैन की समस्या से छुटकारा पा सकते है। तप चलिए जानते है इसके बारे में…..
बैक पैन के लिए ये है असरदार एक्सरसाइज
घुटनों को दो तकिए पर रखकर बैठने से पीठ और कमर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं, दो तकियों पर घुटनों को मोड़कर रखने से रीढ़ की हड्डी में सुधार होता है और मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।
दरअसल दो तकियों पर घुटने टेकने से पीठ के निचले हिस्से और पेल्विक फ्लोर को राहत मिलती है। ऐसे में रोजाना एक मिनट तक इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पीठ के निचले हिस्से में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।
रीढ़ की हड्डी के एलाइनमेंट रहेगी ठीक
तकियों पर घुटने रखने से आप अपनी रीढ़ की हड्डी के एलाइनमेंट को ठीक रख सकते हैं, क्योंकि जब आप घुटने तकिए पर रखते हैं तो आपके हिप्स आपके घुटनों से ऊपर होते हैं, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। \
पेल्विक फ्लोर रिलैक्सेशन
घुटनों को दो तकियों के ऊपर रखने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों को कोमल खिंचाव मिलता है। ऐसे में जब आप घुटने टेक रहे होते हैं, तो पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां लंबी अवस्था में होती हैं। इसलिए अगर आप पेल्विक फ्लोर टेंशन या हाइपरटोनिटी जैसी स्थितियों का अनुभव कर रहे हैं तो यह एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
(Note : इस लेख में बताए गए फैक्ट्स सामान्य जानकारी पर आधारित है। लाइव खबर 24×7 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनको अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)
RELATED POSTS
View all