नई दिल्ली। Balasore Train Accident : ओडिशा में 2 जून को हुए बालासोर रेल हादसे में कई परिवार एक साथ खत्म हो गए है। हादसे में 297 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 28 शव ऐसे है जिन्हे लेने के लिए कोई भी नहीं आया। अब उनके दाह संस्कार का जिम्मर भुवनेशर नगर निगम (BMC) को सौंप दी गई है। यह पूरी प्रक्रिया सीबीआई के मौजूदगी में की जाएगी।
BMC के अधिकारियों ने रविवार से 28 अज्ञात शवों को डिस्पोज ऑफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम ने इन शवों को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोज ऑफ करने के लिए एक SOP जारी की है।
सीबीआई अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपे जाएंगे शव
BMC मेयर सुलोचना दास ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा- शवों को CBI अधिकारियों की मौजूदगी में निगम को सौंप दिया जाएगा। हम मंगलवार को दाह संस्कार की योजना बना रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना की जांच कर रही CBI ने खुर्दा जिला कलेक्टर को लेटर लिखकर शवों को डिस्पोज ऑफ करने को कहा था। जून में हुई दुर्घटना के बाद से शव एम्स भुवनेश्वर में रखे गए थे। BMC की तरफ से जारी SOP के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।