Live Khabar 24x7

महावीर निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, जारी किया गया आदेश

October 22, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। महावीर निर्वाण दिवस यानी 1 नवंबर को नगर पालिका निगम रायपुर के सम्पूर्ण सीमा परिक्षेत्र में मांस-मटन की वबक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आदेश में लिखा है कि, महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी।

महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all