Live Khabar 24x7

BAN vs SL CWC 2023 : 279 रनों पर सिमटी श्रीलंका की पारी, असलंका ने खेली शतकीय पारी

November 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

BAN vs SL CWC 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 38 वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला रहा हैं। जिसमें पहली बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने बांग्लादेश को 280 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। उसने 49.3 ओवर में 279 रन बनाए। चरिथ असालंका ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। पथुम निसांका और सदीर समरविक्रमा ने 41-41 रन का योगदान दिया। धनंजय डि सिल्वा ने 34, महीश तीक्ष्णा ने 22 और कुसल मेंडिस ने 19 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तंजीम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डि सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, कसून राजिथा, दिलशान मदुशंका।

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम।

RELATED POSTS

View all

view all