Live Khabar 24x7

Bank Holiday in June 2023 : इसी महीने निपटा लें बैंक के सारे काम-काज, जून में होने वाली है छुट्टियों की भरमार, जानें कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

May 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Bank Holiday in June : जून महीने में बैंक कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की भरमार हैं। दरसल जून में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़े काम करने हैं तो यहां देख लें कि जून में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद ?

Read More : June Bank Holiday : जल्द निपटा लें बैंक के कामकाज, अगले महीने 12 दिनों की रहेगी छुट्टी

 

देखें लिस्ट

  • 4 जून को रविवार को सभी जगह।
  • 10 जून दूसरा शनिवार को सभी जगह।
  • 11 जून रविवार सभी जगह।
  • 15 जून राजा संक्रांति मिजोरम और ओडिशा के बैंक रहेंगे बंद।
  • 18 जून रविवार सभी जगह।
  • 20 जून कांग रथ यात्रा मिजोरम और ओडिशा के बैंक रहेंगे बंद।
  • 24 जून चौथा शनिवार सभी जगह।
  • 25 जून रविवार सभी जगह।
  • 26 जून खर्ची पूजा त्रिपुरा।
  • 28 जून ईद उल अजहा पर केरल, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में बंद रहेंगे बैंक।
  • 29 जून ईद उल अजहा पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 जून रीमा ईद उल अजहा पर मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

त्रिपुरा में लगातार 3 दिन बंद
त्रिपुरा में 24 से 26 जून तक लगातार 3 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा। 24 को दूसरा शनिवार और 25 जून को रविवार है। इसके अलावा 26 जून को खर्ची पूजा पर भी बैंक बंद रहेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all