बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 साल से फरार नक्सली को किया गिरफ्तार
September 21, 2024 | by Nitesh Sharma

जगदलपुर। बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल पुलिस ने 3 साल से फरार नक्सली को पकड़ लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि गिरफ्तार नक्सली जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर है। नक्सली का नाम सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा उर्फ मनकू मड़कामी हैं।
Read More : CG Naxal : नक्सलियों की कायराना करतूत, जनअदालत में की शिक्षादूत की हत्या
सुखराम मड़कामी पर गोपनीय सैनिक बुधराम करवासी की हत्या का आरोपी है। वही पकड़े गए नक्सली के 4 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नक्सली बस्तर जिले के कटेकल्याण इलाके के नड़ेनार गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस नक्सली को अपने गिरफ्त में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही हैं।
क्या है मामला
नक्सली आरोपी सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा ने बताया कि 22 जून 2021 को ग्राम पखनार के साप्ताहिक बाजार में ड्युटी कर रहे गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी पिता जोगा कवासी 26 वर्ष निवासी ग्राम कापानार को अपने अन्य नक्सली साथियों मड्डा मडकामी पिता सुक्को मरकामी 21 वर्ष निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, जयसिंह उर्फ जीबो मडकामी पिता सन्नू मडकामी 25 वर्ष निवासी ग्राम नडेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, गुड्डी पोडियामी पिता मुया पोडियामी 21 वर्ष निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा तथा लखमा पिता सुकलु कवासी 20 वर्ष निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, हिड़मे, भीमा व अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर अपने हाथ में रखे चाकु व टंगिया से बुधराम कवासी के उपर प्राण घातक हमला कर दिए, जिसको ईलाज के लिए एम्बुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र दरभा लेकर गये, जहां बुधराम कवासी की मृत्यु हो गई थी, आरोपी नक्सली सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
RELATED POSTS
View all