CG में बनेगा BCCI का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, क्रिकेट संघ को मिली निर्माण की जिम्मेदारी
December 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
Raipur : CG : क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी निकल कर सामने आई है. छत्तीसगढ़ को जल्द ही एक और इंटरनेशनल स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है. BCCI का छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल स्टेडियम बनने जा रहा है .
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 20 एकड़ जमीन की तलाश जारी है. प्रदेश में बीसीसीआई का यह पहला स्टेडियम होगा.
रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम राज्य सरकार ने बनवाया था. 2016 में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को स्थाई सदस्यता और रणजी की मान्यता मिली थी. तभी से बिलासपुर को क्रिकेट में मौके बढ़ने की उम्मीद जगी थी.
RELATED POSTS
View all