Live Khabar 24x7

Bemetra Blast Update : भीषण विस्फोट के बाद अपनों को तलाश रहा परिवार, अब भी 10 से अधिक लोग लापता, कारखाने में पुलिसबल तैनात

May 26, 2024 | by Nitesh Sharma

Bemetra Blast Update

 

बेमेतरा। Bemetra Blast Update : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद निर्माण कारखाने में शनिवार सुबह हुए ब्लास्ट में कुछ सेकेंड्स में कई लोग की जान चली गई। भीषण विस्फोट से आसपास के क्षेत्र दहशत का माहौल था। ब्लास्ट में कुछ लोग उछालकर दूर गिरकर घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रविवार को भी कारखाने में बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

मौके पर मिल रहे शव के टुकड़ों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। वहीं पिरदा गांव के पास कारखाना परिसर के आस-पास पुलिसकमियों को तैनात किया गया है और अधिकारी ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी अनुसार, फैक्टरी में काम करने वाले करीब 10 लोगों का अब तक कोई पता नही चल सका है। ये लोग फैक्टरी के एक हॉल में काम करते थे। हादसे के 24 घंटे के बाद भी कोई पता नही चल पा रहा है। वहीं दूसरी ओर मौके से शरीर के अवशेष मिले हैं। इन अवशेषों को एकत्र कर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है, जहा डीएनए जांच कराई जाएगी। वर्तमान में मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस मामले में राज्य सरकार ने न्यायायिक जांच बैठा दी है।

सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

इस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के डिप्टी सीएम अरुण साव घटना स्थल पर पहुंचे थे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा था कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि घायल के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

 

RELATED POSTS

View all

view all