दिल्ली के फ्लैट में चल रहा था सट्टे का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर 5 सटोरियों को दबोचा
May 24, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। रायपुर पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामलें में बड़ी कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने दिल्ली से महादेव सट्टा पैनल के रेड्डी अन्ना ग्रुप के पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी दिल्ली के एक फ्लैट से सट्टा संचालित कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने उसी अपार्टमेंट से दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 15 मोबाइल, 4 चेकबुक, 4 पासबुक और कैलकुलेटर जब्त किए है। साथ ही जब्त खातों से करोड़ों के ट्रांजेक्शन की मिली जानकारी है।
मामलें में पुलिस को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी अनिल आहूजा से पूछताछ की थी। जिससे जानकारी मिली थी कि उसके अन्य साथी दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हैं इस पर रायपुर पुलिस ने एक टीम का गठन कर दिल्ली रवाना किया।
दिल्ली में रायपुर पुलिस को पतासाजी में सामने आया कि सटोरिए दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहकर सट्टा खेला रहे थे। रेड में फ्लैट के अंदर 5 व्यक्ति मिले, जो लैपटॉप एवं मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आईपीएल क्रिकेट मैच में अन्ना रेड्डी आर-555 आईडी पैनल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन स्वीकार किया। इस पर 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 4, 15 मोबाइल फोन, 4 चेकबुक, 6 पासबुक 22 एटीएम कार्ड, कैल्कुलेटर तथा वाईफाई राउटर जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना डीडीनगर में छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत् कार्रवाई की गई।
इन सटोरियों को किया गिरफ्तार
रोहित क्षेतीजा पिता प्रकाश क्षेतीजा उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पीछे थाना स्टेशन गंज जिला नरसिंहपुर (मप्र)।
रविशंकर सिंह गोंड पिता निर्भय नारायण गोंड उम्र 24 साल निवासी उदयपुर थाना मनियर जिला बलिया (उप्र)।
जीब नारायण पाण्डेय पिता हरिलाल पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी छत्रदेव 6 थूला पोखरा थाना संधी खर्क जिला हरगाखांची नेपाल।
शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद उम्र 25 साल निवासी न्यू हाॅस्पिटल कालोनी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छग)।
ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये पिता दुंदीराम पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी वार्ड गंगा 3 पीपरा थाना पीपरा जिला कपिल बस्ती नेपाल।
RELATED POSTS
View all