अंबिकापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी के साथ खुली जीप पर नजर आए सचिन पायलट और टीएस बाबा
February 13, 2024 | by livekhabar24x7.com
अंबिकापुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंबिकापुर पहुंच गई है। जहां टीएस सिंहदेव ने यात्रा का स्वागत किया। बता दे कि राहुल गांधी मंगलवार की सुबह उदयपुर से कार से निकले। इस दौरान उन्होंने शहर से लगे मेंड्राकला में लोगों से मुलाकात की। उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेता मौजूद थे। मेंड्राकला से निकलकर राहुल गांधी अंबिकापुर पहुंचे।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अंबिकापुर, खुली जीप पर सवार राहुल गांधी के साथ नजर आए पायलट व टीएसयहां से निकलकर वे कलाकेंद्र मैदान पहुंचेंगे, जहां उनकी विशाल सभा होगी। भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने शहर सहित जिलेभर से काफी संख्या में कार्यकर्ता अंबिकापुर पहुंचे हैं।
पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीट में बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी का अंबिकापुर में हार्दिक स्वागत। आज राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ अंबिकापुर के जनमानस को जागृत कर रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित हुआ। यह यात्रा और राहुल का नेतृत्व प्रदेशवासियों को अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने और न्याय के हक़ के साथ देश में उनकी भागीदारी मांगने की प्रेरणा दे रही है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज की यात्रा की जानकारी दी और बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा 31वें दिन सरगुजा ज़िले के उदयपुर से शुरू हुई है। आज यात्रा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहेगी और राहुल गांधी सुबह 11 बजे अंबिकापुर मंडी में किसानों से संवाद करेंगे। खड़गे जी और राहुल गांधी दोपहर 2 बजे कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर, में एक महा जनसभा को संबोधित करेंगे।
RELATED POSTS
View all