Bharat Ratna : लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐलान
February 3, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Bharat Ratna : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा। इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) की हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए लालकृष्ण आडवाणी को बधाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (Twitter) में लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी का जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है।
Read More : Budget 2024 : दिए जाएंगे 2 करोड़ और PM आवास, झुग्गी बस्तियों एवं चाल में रहने वाले लोगों को मिली सौगात…
प्रधानमंत्री ने लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी ने गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी खुद को देश में प्रतिष्ठित किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के आडवाणी के साथ अपनी दो तस्वीरें भी साझा कीं।
पीएम मोदी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी का जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। मोदी ने कहा कि उनके संसदीय काम हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।
मेरे लिए ये भावुक क्षणः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जनता की सेवा में आडवाणी की पारदर्शिता हमेशा याद रहेगी। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं।
RELATED POSTS
View all