Bharose ka Sammelan : CM भूपेश बघेल आज सांकरा में भरोसे का सम्मलेन में होंगे शामिल, 3 न्याय योजनाओं की जारी करेंगे राशि, कई मंत्री और बड़े नेता करेंगे शिरकत
May 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
दुर्ग : Bharose ka Sammelan : CM भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मलेन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। 12.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.55 बजे वो पाटन विधानसभा के सांकरा ग्राम पंचायत पहुंचेंगे। यहां एक बजे ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.20 बजे वहां से प्रस्थान करके शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे।
करेंगे 3 न्याय योजना की राशि जारी
बता दे की भरोसे का सम्मलेन में सीएम भूपेश बघेल तीन अलग-अलग न्याय योजनाओं की राशि भी जारी करेंगे। वे इनका ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत सीएम भूपेश किसान न्याय योजना की 1895 करोड़ रुपये, गोधन न्याय योजना की 13.57 करोड़ रुपये और मजदूर न्याय योजना की 112 करोड़ की राशि जारी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। कांग्रेस संगठन जहाँ पार्टी स्तर पर जुटी हुई हैं तो वही प्रशासनिक स्तर पर अफसरों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
क्षेत्र वासियों को विकासकार्यों की सौगात
सीएम बघेल आज 68 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रुपए के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रदेश स्तर के बड़े नेता
इस कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे समेत कई मंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।
RELATED POSTS
View all