Live Khabar 24x7

Bhet Mulakat : CM भूपेश बघेल इस दिन करेंगे युवाओं से भेंट-मुलाकात, कलेक्टर डॉ. भुरे ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

July 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Bhet Mulakat : CM भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) अब अलग जिलों में जाकर योजनाओं का फीडबैक लेने के बाद युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करने जा रहे है। इस दौरान वह युवाओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसकी शुरुआत राजधानी (Raipur) के स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम (Balbir Singh Juneja Indoor Stadium) में होगा।

मुख्यमंत्री इस दौरान संभाग के पांचो जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से बातचीत करेंगे।

Bhet Mulakat : कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, आयोजन संबंधी इंतजामों आदि की समय पर तैयारियों के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सीईओ अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More : Bhet-Mulakat : भाटापारा में इन्डोर स्टेडियम का होगा निर्माण, निपनिया में खुलेगा थाना, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा

Bhet Mulakat : सभी संभाग मुख्यालयों में समय-समय पर होने वाले युवाओं से भेंट-मुलाकात के इस कार्यक्रम में बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दों, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से मेरे सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए युवाओं की सोच और सुझाव भी लेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से मिले सुझावों को नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए तैयार की जाने वाली योजनाएं बनाने में भी शामिल किया जाएगा। युवा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधे प्रश्न भी पूछ सकेंगे और उनके जवाब भी पा सकेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all