Bhilai News : पार्षद और उसके बेटे की गिरफ्तारी नहीं होने पर मोबाइल टावर के ऊपर चढ़ा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद आया निचे
November 24, 2023 | by livekhabar24x7.com
भिलाई। Bhilai News : भिलाई में आज सुबह पार्षद और उसके बेटे की गिरफ्तारी नहीं करने को लेकर शख्स मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। वहां एक सिख युवक को मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिख युवके के परिचित व आम लोगों के साथ ही पुलिस भी उससे नीचे उतरने की अपील करने लगी, लेकिन वह राजी नहीं हो रहा था। कई घंटे तक वहां लोगों की सांसे अटकी रही।
Read More : Bhilai Breaking : सुने मकान से 35 लाख की चोरी, नहीं मिला पुलिस को अभी तक कोई सुराग
मोबाइल टावर पर चढ़ने वाले का नाम सतपाल सिंह था। वह पार्षद अभय सोनी और उसके बेटा अमन सोनी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद विजय बघेल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने टॉवर पर चढ़े सतपाल से मोबाइल फोन के जरिये बात की और समझा कर नीचे उतरने के लिए राजी किया।
Read More : Bhilai Breaking : लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 400 लोगों को बनाया गया शिकार
दरअसल कुछ दिन पहले पार्षद सोनी और उसके पुत्र ने सतपाल के साथ मारपीट की थी। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घटना रविवार की है। सतपाल ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात को उसे फोन कर सेक्टर-9चौक पर बुलाया गया। पीड़ित वहां पहुंचा तो वहां उससे मारपीट की गई। सतपाल घटना की शिकायत करने सीधे भिलाई नगर थाने पहुंचा।
Read More : Bhilai Breaking : श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज की नर्स ने किया सुसाइड, जाँच में जुटी पुलिस
वहीं एफआईआर दर्ज की तजा रही थी तभी पार्षद अभय सोनी और उसका बेटा अमन सोनी अपने लोगों के साथ थाने पहुंच गए। थाना में घुसकर आरोपियों ने वहां भी सतपाल के साथ मारपीट की। इस दौरान सतपाल की पगड़ी गिर गई। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने आरोपितों को रोकने की कोशिश की तो आरोपितों ने पुलिस वालों से भी धक्का-मुक्की की। घटना के इतने दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने से नाराज सतपाल आज टॉवर पर चढ़ गया था।
RELATED POSTS
View all