Live Khabar 24x7

Big Accident : दो बसों के बीच हुई भिड़ंत, हादसे में 80 के करीब लोग घायल, गाड़ी के शीशे चकनाचूर

July 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

न्यूयॉर्क। Big Accident : दो बसों में टक्कर होने से बड़ी संख्या में लोग जम्खी हो गए है। बताया जा रहा है कि हादसे में 80 लोग घायल हुए है। वहीं 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जब एक्सीडेंट इतना भीषण था कि गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर से बसों के शीशे चकनाचूर

Big Accident : मिली जानकारी के अनुसार, डबल-डेकर टूर बस ने एक यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि बसों के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस अधिकरियों के अनुसार, मैनहट्टन में हुए हादसे के बाद बस में से घायलों को निकाला गया। डबल-डेकर टूर बस की सामने के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

Read More : Big Accident : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत, 17 घायल

यात्री गंभीर रूप से घायल

Big Accident : मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, दोनों बसें खचाखच भरी थीं। विभाग के जानकारी दी कि बस में से 63 अन्य लोगों को चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित निकाला गया है। अधिकांश चोटें कटने, खरोंच, आग से लगी थीं। फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोगों की हड्डियों के टूटने और सिर और गर्दन पर चोट लगने का संदेह है।

 

RELATED POSTS

View all

view all